भीलवाड़ा। प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया डॉ. सरफराज अली खान ने जानकारी देते हुए बताया कि उपखंड अधिकारी बनेड़ा श्रीकांत व्यास एवं उपनिदेशक आaयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ. महाराज सिंह के निर्देशानुसार नंद घर आंगनवाड़ी केंद्र लापिया में 8वें पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया।उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वर्ष 2026 के पोषण पखवाड़े की थीम “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना” रखी गई है। इसके साथ ही कुपोषण को समाप्त कर “स्वस्थ बच्चा, मजबूत भारत” की परिकल्पना को साकार करने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र लापिया की एएनएम पिंकी वैष्णव एवं राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया की आयुर्वेद नर्स रिंकू कुमारी मीणा द्वारा 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें बच्चों का वजन, लंबाई एवं एमयूएसी टेप के माध्यम से कुपोषण की स्थिति का आकलन किया गया।इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिलाओं की सहभागिता भी देखने को मिली, जिन्हें संतुलित आहार एवं बच्चों के समुचित पोषण के बारे में जानकारी दी गई।
