ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में मनीषा माली ने जीता कांस्य पदक

खबर को शेयर करे :-


59 किलोग्राम वजन वर्ग में तीसरे स्थान पर रहकर बढ़ाया भीलवाड़ा का मान

भीलवाड़ा। हरियाणा के मधुबन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में भीलवाड़ा की महिला पहलवान मनीषा माली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 किलोग्राम वजन वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। मनीषा की इस उपलब्धि से भीलवाड़ा के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट ने बताया कि ऑल इंडिया पुलिस गेम्स का आयोजन 23 से 27 सितंबर तक हरियाणा के मधुबन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से पुलिस एवं सुरक्षा बलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 59 किलोग्राम वजन वर्ग में केसरी नंदन व्यायामशाला, भीलवाड़ा की पहलवान मनीषा माली ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

जाट ने बताया कि मनीषा माली भारतीय सेना में कार्यरत हैं और कुश्ती के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल केसरी नंदन व्यायामशाला बल्कि पूरे भीलवाड़ा का गौरव बढ़ाया है।

मनीषा माली की इस सफलता पर केसरी नंदन व्यायामशाला के संरक्षक राधेश्याम बाहेड़िया, अध्यक्ष सुवालाल जाट, सचिव अरुण शर्मा, धर्मेंद्र पारीक, रतनलाल जाट (भारतीय रेलवे), कोषाध्यक्ष महेश पांडे, छोटूलाल माली, भेरू पटेल, रतनलाल गुर्जर, पीयूष शर्मा, विष्णु नकवाल, सुनील शर्मा, शंकरलाल जाट, सह प्रशिक्षक नवीन मारू एवं मुकेश जाट सहित व्यायामशाला के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मनीषा माली को बधाई दी।

सभी ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट को भी मनीषा की इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबर को शेयर करे :-
KP Times