भीलवाड़ा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापूनगर, भीलवाड़ा में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लॉकों से चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्था प्रधान सुनीता नानकानी ने बताया कि प्रतियोगिता में एकल गान, चित्रकला, निबंध लेखन, आशु भाषण एवं क्विज सहित पांच विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।
एकल गान: मुस्कान बरेठ प्रथम, भाग्यश्री द्वितीय एवं विष्णु शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
चित्रकला: शिफा खान ने प्रथम, जान्हवी जंगम ने द्वितीय एवं अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध लेखन: रीना धाकड़ प्रथम, नारायण रैगर द्वितीय एवं रीना शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
आशु भाषण: कंचन शर्मा ने प्रथम, कोमल माली ने द्वितीय एवं कोमल कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्विज: परमेश्वर कुमावत प्रथम, सुगना तेली द्वितीय एवं चरण सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
संस्था प्रधान ने बताया कि सभी विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजेंद्र शर्मा, मंगलेश्वर शर्मा, मुकेश माली, विजयलक्ष्मी वर्मा, संजीव जोशी, दामिनी राज, रेणु शर्मा, जितेंद्र सोनी एवं शीला राठौड़ शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्नेहलता सनाढ्य ने किया।
