आम आदमी पार्टी के हेमेन्द्र मेहता ने असम के मुख्यमंत्री हेमन्त विश्वा शरमा के बयान की कड़ी निंदा की

खबर को शेयर करे :-


भीलवाड़ा | आम आदमी पार्टी के नेता हेमेन्द्र मेहता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हिमंता बिस्वा सरमा के हाल ही में दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। हेमेन्द्र सिह मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गोमांस को घर के अंदर खाने संबंधी दिया गया बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, आपत्तिजनक एवं निंदनीय है। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि सनातन हिंदू धर्म में गौमाता को पूजनीय स्थान प्राप्त है, और इस प्रकार के बयान समाज में विवाद उत्पन्न करते हैं।


उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की सोच भारतीय जनता की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली है और यह दोहरे चरित्र को दर्शाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश और दुनिया में कहीं भी इस प्रकार की गतिविधियों को खुले रूप में प्रोत्साहित किया जाता है? आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर तुरंत रोक लगाई जाए तथा जनभावनाओं का सम्मान किया जाए असम के भाजपा के मुख्यमंत्री हेमन्त विश्व शरमा के ऐसे बयान से भाजपा का दोहरा चरित्र भी जनता के सामने उजागर हो गया |

खबर को शेयर करे :-