भीलवाड़ा से एएसपी माधव उपाध्याय को हटाया, प्रतीक्षा सूची में डाला गया

खबर को शेयर करे :-

जयपुर/भीलवाड़ा। राजस्थान सरकार के कार्मिक (क-1) विभाग ने सोमवार को एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए आईपीएस अधिकारी माधव उपाध्याय (2023 बैच) को उनके वर्तमान पद से हटाकर पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रख दिया है।जारी आदेश के अनुसार, उपाध्याय वर्तमान में सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त भीलवाड़ा सदर के पद पर कार्यरत थे। उन्हें प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से एपीओ (Awaiting Posting Orders) किया गया है। यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति से संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।इसके साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारी के कार्यमुक्त होने पर उनका एलपीसी (Last Pay Certificate) तथा सेवा सत्यापन से संबंधित दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में कार्मिक विभाग को प्रेषित करें।प्रशासनिक हलकों में इस आदेश को नियमित फेरबदल की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

खबर को शेयर करे :-