शिव महापुराण कथा से पूर्व मेडिसिटी ग्राउण्ड में श्रमदान, सैकड़ों श्रद्धालु जुटे

IMG 20260402 WA0094
  • Home
  • Uncategorized
  • शिव महापुराण कथा से पूर्व मेडिसिटी ग्राउण्ड में श्रमदान, सैकड़ों श्रद्धालु जुटे
Image

शिव महापुराण कथा से पूर्व मेडिसिटी ग्राउण्ड में श्रमदान, सैकड़ों श्रद्धालु जुटे

एसपी एवं विधायक ने अधिकारियों के साथ की कथा से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा

साढ़े चार लाख वर्ग फीट भूमि पर विशाल डोम एवं पांडाल का निर्माण

भीलवाड़ा, | धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार 8 से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व कथास्थल आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउण्ड पर गुरुवार को व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सुबह करीब एक घंटे तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रमदान कर आयोजन स्थल को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया।

संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस श्रमदान अभियान में कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक अशोक कोठारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। निर्धारित समय से पहले ही श्रद्धालु स्थल पर पहुंचने लगे और बालाजी महाराज के जयकारों के बीच मैदान में फैले पत्थरों व कचरे को एकत्रित कर सफाई कार्य किया।

विशाल डोम और पांडाल का निर्माण जारी

शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मेडिसिटी ग्राउंड के लगभग साढ़े 11 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में से करीब साढ़े चार लाख वर्ग फीट भूमि पर तीन विशाल वाटरप्रूफ डोम और पाइप पांडाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कथा में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव और विधायक अशोक कोठारी ने कथा स्थल पर अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। एसपी यादव ने बताया कि आयोजन के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही, क्राउड मैनेजमेंट, पार्किंग और सीसीटीवी निगरानी की विशेष व्यवस्था रहेगी। विधायक कोठारी ने नगर विकास न्यास और नगर निगम को निर्देश दिए कि आसपास के मार्गों की मरम्मत, नालों को ढंकने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल टीम और एम्बुलेंस भी तैनात रहेगी।

श्रमदान में सुनील जागेटिया, सत्येन्द्र बिरला, गजानंद बजाज, पीयूष डाड, कन्हैयालाल स्वर्णकार, ललित सोमानी, बद्रीलाल सोमानी, रामेश्वरलाल ईनाणी, राजेश कुदाल, दिनेश राठी, मंजू पोखरना, अलका जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों तक प्रतिदिन सुबह 7:15 से 8:15 बजे तक श्रमदान जारी रहेगा।

IMG 20260402 WA0088

शहर में श्री शिव महापुराण कथा को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। प्रचार-प्रसार के लिए प्रमुख चौराहों, मार्गों, मंदिरों और धर्मस्थलों पर होर्डिंग व बैनर लगाए गए हैं। कई श्रद्धालु अपने वाहनों पर भी कथा के बैनर लगाकर आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न समाजों और वर्गों के लोग इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Releated Posts

डॉ. एस. एन. मोदानी को ग्लोबल टेक्सटाइल लीडरशिप लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

ATEXCON 2026 में सम्मानित, वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग में योगदान को मिली बड़ी पहचान भीलवाड़ा/हैदराबाद। डॉ. एस. एन. मोदानी,…

ByByamit73090@gmail.com Apr 3, 2026

रामनिवास धाम में 25 परिवारों को राशन वितरण, सेवा-भक्ति का अद्भुत संगम

शाहपुरा | मूलचंद पेसवानी आस्था, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम शुक्रवार को शाहपुरा स्थित रामनिवास धाम में…

ByByamit73090@gmail.com Apr 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top