भीलवाड़ा,(अमित शर्मा)। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में राधेरमन/गीतांजलि इंटरप्राइजेज के चितवन व्यास ने वनवासी क्षेत्रों में सनातन संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से भारत माता भक्तिधाम को 3 फीट ऊंचाई की 51 हनुमान प्रतिमाएं, 51 रामचरितमानस और 2000 हनुमान चालीसा भेंट की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन-अर्चन के बाद इन प्रतिमाओं को डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं आसपास के वनवासी क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि हंसगंगा हरिशेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं हरि शेवा धर्मशाला की ओर से पहले चरण में 61 प्रतिमाएं भेजी जा चुकी हैं, जबकि दूसरे चरण में 51 प्रतिमाएं भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में मंदिरों की स्थापना और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिलेगी। बांसवाड़ा परियोजना के प्रमुख प्रचारक धर्मराज जी भाईसाहब इस सेवा अभियान का संचालन कर रहे हैं।
इस अवसर पर महंत स्वरूप दास (अजमेर), महंत हनुमान राम (पुष्कर), महंत तुलसी कलतारी, संत मायाराम, संत राजाराम, संत गोविंद राम, संत ईशान राम, संत सुयज्ञ राम, संत केशवराम, राधेरमन व्यास, अचल जावलिया, चांदमल सोमानी, चंद्र लालचंदानी, मिठू नावानी, जयराम अभिचंदानी, वंदना आहूजा, वर्षा अभिचंदानी सहित बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
