भीलवाड़ा। पांसल बीड़ में श्री पालना जी देवनारायण मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में मेले एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री श्री कालू लाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान राज्य बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री धीरज गुर्जर ने की।
कार्यक्रम के दौरान गुर्जर समाज के नव निर्वाचित पार्षदों का अभिनन्दन किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक सहभागिता एवं युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, श्री पालना जी देवनारायण मंदिर के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में समाज की सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई।
कार्यक्रम में राजस्थान गुर्जर महासभा के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष श्री मोहन लाल सराधना, श्री पालना जी देवनारायण विकास समिति के अध्यक्ष श्री भैरू लाल गुर्जर, महामंत्री श्री गोपाल गुर्जर (पूर्व सरपंच, मेजा), कोषाध्यक्ष श्री रामस्वरूप कोली, राजस्थान गुर्जर महासभा के जिला उपाध्यक्ष श्री भंवर लाल सराधना, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित पार्षद श्री राधेश्याम भड़ाना, श्री ललित गुर्जर, नवनिर्वाचित पार्षद श्री शिवराज गुर्जर, श्री राधेश्याम गुढ़ा, श्री लादू गुर्जर (सुरास), श्री सुखदेव गुर्जर (सुरास), श्री उदय लाल हरल, श्री सुरजा जी गुर्जर, श्री रतन खेड़ी, श्री शंकर जी कुराच, नानू जिपियां, मंदिर के भोपाजी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
मेले एवं सम्मान समारोह में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री पालना जी देवनारायण मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
