प्रभुलाल शर्मा अध्यक्ष, सुरेंद्र भंडारी सचिव और कालूशंकर शर्मा बने कोषाध्यक्ष
भीलवाड़ा। हनुमान सेवा समिति, संतोष कॉलोनी की एक विशेष बैठक हनुमान सेवा समिति मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यकाल के लिए समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
मीडिया प्रभारी मनोज व्यास ने बताया कि बैठक में उपस्थित पूर्व पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों की सहमति से प्रभुलाल शर्मा को समिति का अध्यक्ष, सुरेंद्र भंडारी को सचिव तथा कालूशंकर शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रभुलाल शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समिति की ओर से मंदिर के विकास कार्यों को और अधिक गति देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर समिति के विकास और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
वहीं नवनियुक्त सचिव सुरेंद्र भंडारी ने कहा कि समिति के सेवा कार्यों का विस्तार किया जाएगा और अधिक से अधिक नए लोगों को संगठन से जोड़कर समिति को मजबूत बनाने का प्रयास रहेगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आगामी समय में समिति के सेवा एवं विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें गति देने का संकल्प लिया। सदस्यों ने समिति की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने की बात कही।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की सहमति से समिति के सुचारू संचालन के लिए संरक्षक मंडल सहित पूरी कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
