राजनीति अलग, चुनाव अलग—भीलवाड़ा के विकास के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। वार्ड नंबर 26 के निर्दलीय प्रत्याशी सन्नी ओड ने आज नवनिर्वाचित निर्विरोध नगर निगम महापौर जसवंत कंवर से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सन्नी ओड ने ओडों का खेड़ा की ओर से फूलों का हार भेंट कर महापौर का अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान सन्नी ओड ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है और चुनाव अपनी जगह, लेकिन शहर के विकास के मुद्दे पर सभी को साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने महापौर जसवंत कंवर से उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में भीलवाड़ा के विकास को प्राथमिकता मिलेगी और आमजन की समस्याओं का समाधान होगा।

सन्नी ओड ने कहा कि उनकी ओर से भीलवाड़ा के विकास के लिए हरसंभव सहयोग की भावना रहेगी।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड