18, 19 एवं 20 अक्टूबर को हरिशेवा धाम गार्डन में होगा तीन दिवसीय आयोजन
भीलवाड़ा। सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा की ओर से सेन समाज एवं शहरवासियों के लिए आयोजित होने वाले गरबा नवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य विमोचन शुक्रवार को महंत मोहन शरण जी महाराज के सानिध्य में जय मां कामाख्या के जयकारों के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर जानकारी साझा की।
आगामी 18, 19 एवं 20 अक्टूबर 2026 को हरिशेवा धाम गार्डन, भीलवाड़ा में तीन दिवसीय गरबा नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान गरबा, डांडिया सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आयोजकों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सेन समाज के परिवारों को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी प्रेम, भाईचारे, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। गरबा, डांडिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों, युवाओं और परिवारों को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर मिलेगा।
आयोजक रामप्रसाद सेन एवं आकाश सेन ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने सेन समाज के साथ ही भीलवाड़ा शहरवासियों से भी सपरिवार महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया।
विमोचन कार्यक्रम में सुरेश सेन तंवर, रमेश सेन सौगात, रामप्रसाद सेन आमेसर, जसराज सेन, आकाश सेन सांगानेर, बलवंत सेन शाहपुरा, विशाल सेन V2, कमलेश सेन हाथीपुरा, अनिल सेन, पवन सेन धोली, संजय सेन धुंवाला, महेंद्र सेन सगरेव, हर्षित सेन, कमल सेन, मुकेश सेन किडीमल, कमलेश सेन जूनावास, गोविंद सेन जूनावास, ललित सेन, सोनू सेन, सुनील सेन, दीपक सेन सगरेव, शिवराज सेन धनेत एवं सुनील सेन माल का खेड़ा सहित संस्थान की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
