जीतो लेडीज विंगः सैकड़ों गतिविधियां, एकजुट टीम…‘आभार’ से संवारा दो वर्षों का सफर

खबर को शेयर करे :-

उपलब्धियों में भागीदार रहे कन्वीनर-को-कन्वीनर सहित सदस्यों, सहयोगियों का किया अभिनंदन

संगठन की सफलता पूरी टीम के विश्वास, समय और समर्पण का परिणाम: चेयरपर्सन नीता बाबेल

भीलवाड़ा । दो साल की मेहनत, सैकड़ों गतिविधियां और एकजुट टीम की यादों को जीतो भीलवाड़ा चैप्टर लेडीज विंग ने ‘आभार’ के मंच पर समेटा। कार्यकाल पूरा होने पर चौधरी-डांगी जीतो हाउस में हुए समारोह में उन सदस्यों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण से लेकर रोजगार, कौशल विकास, वित्तीय साक्षरता, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक सेवा तक विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारी निभाई। लेडीज विंग की चेयरपर्सन नीता बाबेल के मार्गदर्शन में हुए समारोह की थीम ‘टू ऑफ ए काइंड-योर पेयर, योर थीम एंड योर स्टाइल’ रही।

समारोह में दो वर्षों की सामूहिक यात्रा, उपलब्धियों और टीम भावना को याद करते हुए योगदान देने वाले सदस्यों के प्रति आभार जताया गया। कार्यक्रम में एपेक्स डायरेक्टर निश्चल जैन, जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. संपतलाल जैन, मुख्य सचिव अकिन चौधरी, लेडीज विंग की नवनियुक्त चेयरपर्सन नेहा नाहर, मुख्य सचिव निकिता पाटोदी, यूथ विंग चेयरमैन प्रतीक बुलिया, मुख्य सचिव अभि जैन एवं नीतू ओस्तवाल का स्वागत किया गया। उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

चेयरपर्सन नीता बाबेल ने कहा कि संगठन की सफलता किसी एक पदाधिकारी की नहीं, बल्कि पूरी टीम के विश्वास, समय और समर्पण का परिणाम होती है। सदस्यों एवं सहयोगियों के निरंतर सहयोग से पिछले दो वर्षों में लेडीज विंग ने महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए तथा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की पहचान मजबूत की। उन्होंने उपलब्धियों का श्रेय पूरी टीम को देते हुए सभी के प्रति आभार जताया। दो वर्षों के दौरान उल्लेखनीय सेवाओं के लिए ‘द ब्राइडल स्टोरी’ आर्थिक एवं रोजगार सशक्तिकरण की को-कन्वीनर अल्पा जैन, ‘उड़ान’ बीटूसी ट्रेड फेयर की कन्वीनर किरण चौरड़िया एवं को-कन्वीनर उषा काला, बीटूबी की कन्वीनर निकिता पाटोदी एवं को-कन्वीनर प्रीति सुराणा, ‘स्वयं’ घरेलू व्यवसाय मॉडल एवं आर्थिक सशक्तिकरण की कन्वीनर अंकिता सेठी एवं को-कन्वीनर प्रीति जैन, ‘जे-पॉइंट’ की कन्वीनर मोनिका रांका एवं को-कन्वीनर पलक भड़कत्या, ‘पहचान’ की को-कन्वीनर कविता नाहर, ‘डिजी नारी’ वित्तीय साक्षरता की कन्वीनर अनुराधा चौधरी एवं को-कन्वीनर सुमन दुग्गड़, ‘सक्षम’ कौशल विकास की कन्वीनर रचना मेहता एवं को-कन्वीनर शोभिका खंजाची को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण की कन्वीनर डॉ. निधि चौधरी, कला एवं संस्कृति की को-कन्वीनर रश्मि लोढ़ा, पीआर एवं सोशल मीडिया की कन्वीनर रजनी डोसी एवं को-कन्वीनर उर्मिला गोधा, सदस्यता की कन्वीनर सुनीता पाटनी, टूर की कन्वीनर श्वेता बांठिया एवं को-कन्वीनर सोनल मेहता, खेलकूद की कन्वीनर स्वीटी नैनावटी एवं को-कन्वीनर अंकिता भूरा, श्रमण आरोग्यम की कन्वीनर मंजू पोखरना एवं को-कन्वीनर सुनीता झामड़, साधार्मिक सेवा की को-कन्वीनर लाड़जी मेहता, जीतो जॉब्स सेवा की कन्वीनर याचिका जैन एवं को-कन्वीनर अर्चना चौधरी तथा मेट्रिमोनी की कन्वीनर रीना सिसोदिया को सम्मानित किया गया। दो वर्षों के दौरान लेडीज विंग की गतिविधियों के सफल संचालन एवं उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए चेयरपर्सन नीता बाबेल और चीफ सेक्रेटरी अर्चना पाटोदी को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

चीफ सेक्रेटरी अर्चना पाटोदी ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार जताया। संचालन रचना मेहता ने किया। समारोह में ललित बाबेल, प्रतीक कावड़िया, निशांत जैन, नरेश पाटोदी, सिद्धार्थ कावड़िया, संयम जैन, लेडीज विंग की वाइस चेयरपर्सन नीतू चौरड़िया, सचिव दीप्ति अजमेरा, राजस्थान जोन लेडीज विंग की स्पोर्ट्स कन्वीनर मनीषा मेहता, राजस्थान श्रमण आरोग्यम कन्वीनर सपना तातेड़, जे.टी.आर. की राजस्थान कन्वीनर सुरभि जैन, बोर्ड मेम्बर वनिता बाबेल, रजनी सिंघवी, ऋतु चौधरी, श्वेता हिरण, सुरूचि कोठारी, प्रमिला गोखरू सहित 100 से अधिक सदस्य मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times