भीलवाड़ा। मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार को साइकिल अभियान ग्रुप की ओर से विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में साइकिलिस्टों के साथ कई चिकित्सकों ने भी हिस्सा लेकर नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।रैली को मनोचिकित्सक डॉ. प्रियंक जैन, डॉ. दुष्यंत शर्मा और डॉ. राजेश छापरवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्टेशन चौराहा स्थित सिटी कंट्रोल रूम से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।रैली के दौरान प्रतिभागियों ने आमजन को नियमित साइकिलिंग और व्यायाम के लिए प्रेरित किया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर डॉ. प्रियंक जैन, डॉ. चंद्रभान चंचलानी, डॉ. मिनी शर्मा और डॉ. राजेश छापरवाल ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। लगातार तनाव और व्यस्त जीवनशैली स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। नियमित शारीरिक गतिविधि और व्यायाम तनाव कम करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि साइकिलिंग एक बेहतर शारीरिक गतिविधि है, जो शरीर को सक्रिय रखने के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में सहायक है।साइकिल क्लब प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने बताया कि साइकिल अभियान ग्रुप की ओर से समय-समय पर स्वास्थ्य और जन-जागरूकता से जुड़े अभियानों का आयोजन कर लोगों को नियमित साइकिलिंग के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि “साइकिल चलाओ, स्वास्थ्य बनाओ, पर्यावरण बचाओ” का संदेश वर्तमान समय की आवश्यकता है।रैली में राकेश सक्सेना, सुरेश बंब, अरुण संतोष मुछाल, डॉ. वीरभान चंचलानी, डॉ. प्रियंक जैन, डॉ. मिनी शर्मा, डॉ. दुष्यंत शर्मा, डॉ. कुलदीप नाथावत, डॉ. दिनेश बैरवा, डॉ. विवेक, डॉ. प्रशांत आगाल, डॉ. अंकुर गुप्ता, डॉ. हेमंत, डॉ. किशोर, डॉ. सत्यम मुछाल, जैकब, रतनलाल छीपा, निर्मल व्यास, राजकुमार अजमेरा, आर.एस. चंदेल, योगेंद्र सक्सेना, सत्यनारायण राठी, भेरूलाल सुवालका, दिनेश बाहेती, सोम शर्मा, कालूलाल सोनी, प्रतीक इनानी, शिव इनानी, आशुतोष आचार्य, अतुल शाह, डॉ. देवेंद्र पुरी गोस्वामी, डॉ. हेमेंद्र कौशिक सहित अनेक साइकिलिस्ट एवं चिकित्सक मौजूद रहे।
भीलवाड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली, चिकित्सकों ने भी चलाया साइकिल
