खजूरी पंचायत समिति के 15 वार्डों में चुनावी मुकाबला, भाजपा-कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी

खबर को शेयर करे :-

निर्वाचन के लिए 33 उम्मीदवारों के नामांकन की सूची जारी, निर्दलीय और भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) खजूरी पंचायत समिति के आम चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने पंचायत समिति के 15 वार्डों से सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय तथा भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।

जारी सूची में कुल 33 अभ्यर्थियों के नाम दर्ज हैं। इनमें वार्ड संख्या 1 से 15 तक के उम्मीदवार शामिल हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच कई वार्डों में सीधा मुकाबला नजर आ रहा है, जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय एवं अन्य दलों के प्रत्याशियों की मौजूदगी से चुनावी समीकरण रोचक होने की संभावना है।

निर्वाचन सूची में उम्मीदवारों के नाम, पते और राजनीतिक दलों का विवरण दर्ज किया गया है। अब प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के बाद पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड