जहाजपुर। आज नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 5 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया है। अब जहाजपुर पंचायत समिति के सदस्य पद के लिए निर्वाचन लड़ने वाले 17 वार्डों के लिए 45 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
निर्वाचन अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी ने बताया कि जहाजपुर पंचायत समिति के सदस्य पद के लिए निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। कुल 17 वार्डों के लिए 45 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड नंबर 8 में हैं, जहां 5 उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जबकि अधिकांश वार्डों में दो प्रत्याशी है।
चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और इंडियन नेशनल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 प्रत्याशी व इंडियन नेशनल कांग्रेस (कांग्रेस) 17 प्रत्याशी एवं निर्दलीय 10 प्रत्याशी ओर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 1 प्रत्याशी उतारा है।
