जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) पंचायत समिति खजूरी की 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के बाद अंतिम तस्वीर साफ हो गई है। कुल 251 नामांकन दाखिल किए गए थे।
जांच के बाद 249 नामांकन वैध पाए गए, जिनमें से 85 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। कोई भी ग्राम पंचायत निर्विरोध नहीं रही। अब अंतिम रूप से 164 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
कहाँ कितने उम्मीदवार?
सबसे ज्यादा नामांकन हंसेड़ा हरसालो का खेड़ा (मु. हंसेड़ा) में 20 दाखिल हुए, जहाँ नाम वापसी के बाद 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं अमरगढ़ में 18 नामांकन दाखिल हुए और अंतिम 14 उम्मीदवार बचे हैं।
श्रींगारचंवरी और उलेला में मुकाबला सबसे कड़ा है, दोनों जगह 12-12 प्रत्याशी फाइनल लिस्ट में हैं। इसके विपरीत बरोड़ा तलोदा (मु. बरोड़ा) में सबसे कम सिर्फ 2 नामांकन ही आए और दोनों ही फाइनल हैं, यहाँ सीधा मुकाबला होगा।
अन्य प्रमुख पंचायतों में
बिलेठा, ढोर, नाथून में 3-3, पीपलूंद में 6, लाल का खेड़ा में 10, बेई में 6, शक्करगढ़ में 3, किशनगढ़ में 7, बांकड़ा में 8, खेरुना में 3, टीठोदा जागीर में 4, भगूनगर में 4 प्रत्याशी अंतिम मैदान में हैं।
