निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा: विधायक कोठारी

खबर को शेयर करे :-

डीएमएफटी फंड से विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने शहर के विभिन्न राजकीय विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्र में डीएमएफटी फंड से करवाए जा रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और उपयोगिता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक कोठारी ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ए सेक्टर बापूनगर, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय न्यू बापूनगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रीको एरिया बिलिया, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय किशनावतों की खेड़ी तथा आंगनवाड़ी केंद्र किशनावतों की खेड़ी में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन कक्षा-कक्षों, शौचालयों, हॉल सहित अन्य विकास कार्यों की स्थिति का अवलोकन किया।

कोठारी ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विकास विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। डीएमएफटी फंड से करवाए जा रहे निर्माण कार्यों का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप और तय समय सीमा में पूरे किए जाने चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान गजेंद्र सिंह, पार्षद दिनेश सुथार, शिक्षाविद् विवेक निमावत, सत्यनारायण गुग्गड़ तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहायक अभियंता साहिल शर्मा उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड