शहर में चल रहे विकास कार्य तय समय सीमा में पूरे हों  – विधायक कोठारी

खबर को शेयर करे :-

विधायक कोठारी ने यूआईटी अधिकारियों के साथ की तीन घंटे समीक्षा बैठक

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने शुक्रवार को नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा के कार्यालय में शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर न्यास अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। लगभग तीन घंटे चली बैठक में विधायक कोठारी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।
बैठक में विशेष रूप से बजट घोषणा एवं  डीएमएफटी योजनांतर्गत  स्वीकृत प्रस्तावों

 पुलिस लाइन से जोधड़ास तक प्रस्तावित 100 फीट सड़क निर्माण तथा जोधड़ास रेलवे ओवरब्रिज के कार्य को प्राथमिकता से लेते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। विधायक कोठारी ने कहा कि शहर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना प्राथमिकता है। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूर्ण होने से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शहर के विकास को गति प्राप्त होगी।


विधायक कोठारी ने अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, कार्यों में आ रही बाधाओं तथा उन्हें समय पर पूरा करने की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण करवाए जाएं।


उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता दें।


बैठक में नगर विकास न्यास के सचिव गौरव रविन्द्र सालुंखे सहित न्यास के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक कोठारी के साथ एडवोकेट अर्पित कोठारी एवं गजेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद थे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड