कोटा। भारत सरकार के केंद्रीय सतर्कता आयोग के मार्गदर्शन में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा” रखी गई ह
इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा में सहायक निदेशक श्री रामेश्वर लाल मीणा ने कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ करने तथा भ्रष्टाचार की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक ने कहा की सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक संस्थानों में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा भ्रष्टाचार के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना है।
उन्होने कहा की सप्ताह के दौरान भ्रष्टाचार की रोकथाम, नैतिक आचरण, सुशासन एवं सतर्कता से संबंधित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों और आम नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन एवं पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए सभी से ईमानदारी और सत्यनिष्ठा अपनाने की अपील की जाएगी।
