विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2027 में भीलवाड़ा जिले में 7वां स्थान प्राप्त कर फुलिया कलां का नाम किया रोशन
फुलिया कलां (भीलवाड़ा)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2027 (Viksit Bharat Youth Leaders Dialogue 2027) के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में फुलिया कलां निवासी हर्षित तोषनीवाल ने लगातार सफलता हासिल करते हुए एक और उपलब्धि अपने नाम की है।
हर्षित ने प्रतियोगिता के प्रथम चरण में क्विज में सफलता हासिल करने के बाद निबंध प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में पूरे भीलवाड़ा जिले में 7वां स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय अगले चरण यानी PPT राउंड के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
निबंध प्रतियोगिता का विषय Manufacturing, Entrepreneurship and Green Growth रहा, जिसमें हर्षित ने अपने विचारों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण, उद्यमिता, रोजगार के अवसरों और हरित विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत किया।
अब हर्षित जिला स्तरीय PPT राउंड में अपनी प्रस्तुति के माध्यम से विचार रखेंगे। इस चरण में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
हर्षित की इस उपलब्धि से फुलिया कलां सहित पूरे क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय युवाओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें आगामी PPT राउंड के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
हर्षित तोषनीवाल ने कहा कि युवाओं को केवल प्रतियोगिताओं में भाग लेने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने विचारों और प्रयासों से देश के विकास में योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए।
