होड़ा सरपंच सत्यनारायण गुर्जर को 513वें दिव्य धर्म यज्ञ का निमंत्रण पत्र देकर किया आमंत्रित

खबर को शेयर करे :-

मांडलगढ़ (नरेश नाथ होड़ा)। सतलोक आश्रम सोजत (राजस्थान) में आयोजित होने जा रहे 513वें दिव्य धर्म यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में होड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच सत्यनारायण गुर्जर को निमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर उन्हें बताया गया कि परम पूज्य संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में 23, 24 एवं 25 नवंबर 2026 को सतलोक आश्रम सोजत में तीन दिवसीय धार्मिक समागम का आयोजन किया जाएगा।

इस भव्य आयोजन के अंतर्गत संत गरीबदास जी महाराज के अमर ग्रंथ साहेब की अमृतवाणी का अखंड पाठ एवं रक्तदान, निःशुल्क विवाह और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक ज्ञान, सत्संग एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

आयोजकों ने सरपंच सत्यनारायण गुर्जर को कार्यक्रम में पधारकर इस पावन धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड