चन्द्र शेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अधिक मास पर धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित

खबर को शेयर करे :-

भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल, गौशाला में किया लापसी व हरे चारे का वितरण

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) चन्द्र शेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा पवित्र अधिक मास के अवसर पर स्थानीय श्री सीताराम गौशाला में धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौसेवा एवं प्रभु भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

महिला मंडल की अध्यक्ष चंदा जागेटिया एवं सचिव ललिता राठी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण की महाआरती के साथ हुई। इसके बाद गौशाला में गौमाताओं को श्रद्धाभाव के साथ लापसी का भोग लगाया गया तथा हरा चारा खिलाकर गौसेवा की गई।

इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे संपूर्ण गौशाला परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। उपस्थित महिलाओं ने अधिक मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेवा, भक्ति एवं गौसंरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चन्द्र शेखर आजाद नगर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष कमलेश काबरा एवं सचिव अश्विन तोतला उपस्थित रहे। वहीं माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष अंकित सोमानी एवं सचिव शुभम सोमानी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। महिला मंडल की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्पना माहेश्वरी, शिल्पा बसेर, सुनीता जागेटिया, रेखा हेड़ा, पार्वती पटवारी, सुमन अजमेरा, अनीता लढ़ा, अंजना, कांता, बसंता बाहेती सहित महिला मंडल की अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

अंत में सभी ने अधिक मास के दौरान धार्मिक एवं सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

खबर को शेयर करे :-