जिला न्यायालय परिसर में प्याऊ, वाटर कूलर और फोटोस्टेट शॉप का उद्घाटन

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा,। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं एवं आमजन की सुविधा के लिए नवनिर्मित प्याऊ, वाटर कूलर तथा फोटोस्टेट शॉप का उद्घाटन शनिवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन, न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संख्या-1 नवीन कुमार चौधरी तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन सुरेशचंद्र श्रीमाली ने फीता काटकर किया।

जिला अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया कि न्यायालय परिसर में प्याऊ अधिवक्ता अभय सिंह आंचलिया के सहयोग से तथा वाटर कूलर अधिवक्ता साबिर हुसैन के सहयोग से स्थापित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसमें उन्हें माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्याऊ, वाटर कूलर एवं फोटोस्टेट शॉप का उद्घाटन किया गया।

राठौड़ ने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से न्यायालय में आने वाले अधिवक्ताओं, पक्षकारों एवं आमजन को विशेष लाभ मिलेगा तथा गर्मी के मौसम में पेयजल की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर जिला अभिभाषक संस्था के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहर लाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्य सिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली, मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेन्द्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा सहित निर्माण समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड