विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत सांसद दामोदर अग्रवाल ने लाभार्थियों से किया संवाद

खबर को शेयर करे :-

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान, अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम भी हुआ

भीलवाड़ा, 24 सितंबर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सुभाषनगर में महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने आंगनबाड़ी सेवा कार्यक्रम के लाभार्थियों से संवाद किया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।

इस दौरान सांसद दामोदर अग्रवाल ने सेक्टर प्रथम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सामुदायिक गतिविधियों के तहत कार्यक्रम में अन्नप्राशन एवं गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। इसके साथ ही आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग राजकुमारी खोईवाल, सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग नागेंद्र तोलंबिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी (शहर) गंगा खीची सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड