बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लिया ‘अखंड भारत’ के पुनर्निर्माण का संकल्प

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से ‘अखंड भारत दिवस’ के अवसर पर भीलवाड़ा महानगर के विभिन्न प्रखंडों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना जागृत करना और ‘अखंड भारत’ के पुनर्निर्माण का संकल्प दिलाना रहा।

महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूर्ण निष्ठा के साथ अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रमों का समापन सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ हुआ।महाराणा प्रताप प्रखंड में नीलकंठ कॉलोनी, शास्त्री नगर स्थित बाबा रामदेव मंदिर के बाहर आयोजित कार्यक्रम में पवन ठाकुर सौम्य ने बौद्धिक मार्गदर्शन दिया। स्वामी रामचरण प्रखंड के सेक्टर-10 तिलक नगर स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर परिसर में सुमित खंडेलवाल ने विचार रखे।

राणा सांगा प्रखंड के सांगानेर टैंपू स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में सत्तू बजरंगी एवं ओम प्रकाश लड्डा ने संबोधित किया। सुभाष नगर क्षेत्र में छोटी पुलिया पर आयोजित कार्यक्रम में भारत मुख्य वक्ता रहे।

महर्षि वाल्मीकि प्रखंड के शारदा चौराहा, 100 फीट रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुकेश प्रजापत एवं निलेश सोनी ने बौद्धिक विचार रखे। आजाद प्रखंड में चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित एसबीआई बैंक के पास आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश व्यास एवं सुशील सुवालका ने मार्गदर्शन किया।सरदार पटेल प्रखंड में वाटर वर्क्स पुलिस चौकी के सामने स्थित शिव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में हितेश नाथ मुख्य वक्ता रहे।

सभी कार्यक्रमों में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

खबर को शेयर करे :-