गंगापुर में अल्पसंख्यक समाज की मांगें उठीं, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन

खबर को शेयर करे :-

गंगापुर (भीलवाड़ा)।
गंगापुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा। यह पहल मोर्चा के सहसंयोजक अकरम मोहम्मद सिंधी (टाइगर) के नेतृत्व में की गई।

ज्ञापन लादू लाल पितलिया (सहाड़ा-रायपुर विधायक) के नाम से भाजपा कार्यालय गंगापुर में नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवाड़ी और मोतीलाल गहलोत को दिया गया। इसमें समाज के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।

प्रस्ताव में विधायक कोष से मुस्लिम समुदाय के लिए जमीन आवंटित कर कम्युनिटी हॉल (सामुदायिक भवन) निर्माण की स्वीकृति देने का आग्रह किया गया। साथ ही अंजुमन मदरसा में छत निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

अकरम सिंधी ने बताया कि इन प्रस्तावों का उद्देश्य समाज के लोगों को सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी हॉल बनने से सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में आसानी होगी, वहीं मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवाड़ी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा और समाधान का प्रयास किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के समय रमजान अंसारी, साबिर छीपा, इकबाल छीपा, अयूब मोहम्मद सिंधी, नफीस मोहम्मद सिंधी, आसिफ मोहम्मद सिंधी, तुषार जीनगर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड