पुर में धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव, मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

खबर को शेयर करे :-


पुर (भीलवाड़ा ) – देवकरण माली । पुर उपनगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आचार्य ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान परशुरामजी की मूर्ति स्थापना कर विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समाज के सदस्यों ने सनातन धर्म की रक्षा एवं उसके प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान परशुरामजी के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर समाज द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि उक्त स्थल पर भगवान परशुराम के नाम से एक उपवन (पार्क) विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़े और लोगों को एक सुंदर वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा समाज के गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-