भीलवाड़ा। विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद, भीलवाड़ा की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शास्त्री नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 155 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें युवाओं सहित समाज के विभिन्न संगठनों के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूर्व छात्र परिषद जिला संयोजक कर्मेश व्यास ने बताया कि वर्ष 1995 से 2025 के बीच आदर्श विद्या मंदिर में अध्ययन करने वाले पूर्व छात्रों की पहल पर यह रक्तदान शिविर लगातार पांचवें वर्ष आयोजित किया गया। परिषद की ओर से समाजसेवा के विभिन्न कार्य किए जाते हैं और रक्तदान शिविर इसी सेवा गतिविधि का हिस्सा है।
कार्यक्रम में विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोविंद कुमार, पूर्व छात्र परिषद राजस्थान प्रमुख डॉ. सुनील कुमार जांगिड़, प्रबंध समिति अध्यक्ष कैलाश सराफ, विद्या भारती जिलाध्यक्ष हीरालाल टेलर, नगर निगम महापौर जसवंत कंवर, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण गोड़ तथा चित्तौड़ प्रांत संयोजक आशीष जाजू अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और सामाजिक सेवा में अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन सावन दिया और दीक्षित शर्मा ने किया। रक्तदान शिविर के संयोजक नवीन कुमावत तथा सह-संयोजक हिमांशु गेंगट और केशव पत्रिया रहे।
