भाजपा कार्यालय में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, सीपी जोशी ने किया स्वदेशी गणेश प्रतिमाओं के उपयोग का आह्वान

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा, 28 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का प्रसारण रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक गोपाल खंडेलवाल तथा पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि कार्यक्रम के बाद सांसद सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेश का उल्लेख करते हुए आगामी गणेश चतुर्थी पर प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की प्रतिमाओं के स्थान पर भारत की मिट्टी से बनी स्वदेशी गणेश प्रतिमाओं के उपयोग का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गणेश उत्सव समितियों को भी पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ समाज में शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, पर्यावरण, खेल और स्वास्थ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों और नवाचारों को देशभर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि देशवासियों की जनभागीदारी और सकारात्मक सोच को मजबूत करने वाला सशक्त मंच है।

कार्यक्रम की शुरुआत में सुभाष मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, प्रहलाद त्रिपाठी, कुलदीप शर्मा, गोपाल तेली, कल्पेश चौधरी, विशाल गुरुजी, मंजू चेचाणी, अशोक तलाईच, सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, ललिता कंवर, कांता शर्मा, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, शशांक बिड़ला, भूपेंद्र सिंह बिलिया, अभिश्रुता सोलंकी, अजय नौलखा, रागिनी गुप्ता, महेंद्र नायक, नागेंद्र सिंह राव, मुकेश सोनी, पुनीत प्रताप सिंह, पंकज क्षोत्रिय, जगदीश गुर्जर, सीमा चौधरी, नंदलाल गुर्जर, भगवती प्रसाद जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे :-