शाहपुरा में भाजपा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और डिजिटल अभियान को लेकर बनी रणनीति

खबर को शेयर करे :-

शाहपुरा (भीलवाड़ा)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ग्रामीण मंडल शाहपुरा की मासिक बैठक विधायक कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के विस्तार, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम और शक्ति केंद्रों के गठन सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर ने सभी मंडल पदाधिकारियों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर 20-20 प्रमाण पत्र तैयार करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

बूथ स्तर पर मनाई जाएगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती

बैठक में निर्णय लिया गया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती बूथ स्तर तक मनाई जाएगी। इसके साथ ही “एक पेड़ डॉ. मुखर्जी के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर उसकी फोटो सरल ऐप पर अपलोड करने के निर्देश भी कार्यकर्ताओं को दिए गए। पदाधिकारियों ने अभियान को अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर जोर दिया।

शक्ति केंद्रों के विस्तार पर विशेष जोर

संगठन विस्तार को लेकर बैठक में सभी ग्राम पंचायतों में शक्ति केंद्र प्रमुखों की नियुक्ति शीघ्र पूरी करने का निर्णय लिया गया। मंडल अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से नए नाम प्रस्तावित कर नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए, ताकि संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

बैठक में मंडल महामंत्री कृष्णगोपाल शर्मा और भेरू गाडरी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत, संदीप पटवारी, हीरालाल बैरवा, प्रेमशंकर शर्मा, विकास मीणा, कमल रायका, मुकेश शर्मा, नंदलाल खारोल तथा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के विधानसभा सह-संयोजक सुरेश भाट सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

खबर को शेयर करे :-