भीलवाड़ा में कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत का किया दावा

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) ने शनिवार को शहर में विशाल विजय मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के अध्यक्ष रामलाल जाट ने किया।विजय मार्च स्थानीय सूचना केंद्र से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्कल (रेलवे स्टेशन) पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), छात्र-युवाओं और समर्थकों ने हाथों में तिरंगा एवं तख्तियां लेकर नारेबाजी की और छात्र-युवा एकता के समर्थन में अपनी बात रखी।

अम्बेडकर सर्कल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रामलाल जाट ने कहा कि यह देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के धैर्य एवं संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि जनभावनाओं और युवा शक्ति के सामने सरकार को झुकना पड़ा।

मार्च के समापन पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में कैलाश व्यास, हगामी लाल मेवाड़ा, राजेंद्र त्रिवेदी, नरेन्द्र रेगर, दुर्गेश शर्मा, महेश सोनी, मधु जाजू, सुशीला सालवी, चेतन पेसवानी, ज्ञानमल खटीक, सुमित कालिया, जितेंद्र मूंदड़ा, गजमल जाट, भंवर गर्ग, ईश्वर खोईवाल, श्याम लाल गुर्जर, राजू डीडवानिया, योगेश सोनी, चन्द्र प्रकाश अमरवाल, डॉ. आर.सी. समरिया, रामेश्वर सोलंकी, अविनाश शर्मा, रफीक टांक, अंकित तिवारी, विकास सुवालका, गोपाल बांगड़, आशीष राजस्थला, हरफूल जाट, प्रकाश शर्मा, मोशीन, मनोज जाट, रामनारायण रणवा, आशीष चौधरी, संपत गुर्जर, कैलाश जाट, बख्शू जाट, आनंद शर्मा, प्रकाश गुर्जर, घिसा जी गुर्जर, रामेश्वर जाट, परशुराम शर्मा, शाहरुख खान, भंवर जाट, राजेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र गुर्जर, गोवर्धन बलाई, सतु शर्मा, मधुसूदन पारीक, शंकर डांगी सहित जिला कांग्रेस कमेटी (देहात), विभिन्न प्रकोष्ठों, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र और आमजन मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे :-