युवा शक्ति के नाम होगा महा रक्तदान महायज्ञ, शंभू सेना ने किया भव्य पोस्टर विमोचन

खबर को शेयर करे :-

7 अगस्त को विजयवर्गीय भवन में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जन्मदिन को मानव सेवा से जोड़ेंगे शंभू वैष्णव

भीलवाड़ा। जन्मदिन को सेवा और समाजहित से जोड़ने की अनूठी पहल करते हुए शंभू सेना के संरक्षक शंभू वैष्णव द्वारा सात दिवसीय सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 7 अगस्त 2026 को विजयवर्गीय भवन, भीलवाड़ा में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक “युवा शक्ति के नाम” विशाल स्वैच्छिक सुरक्षित रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस महाअभियान के पोस्टर का भव्य विमोचन विधायक अशोक कोठारी, मालासेरी डूंगरी के महाराज एवं सांसद दामोदर अग्रवाल के करकमलों से किया गया।

शंभू वैष्णव ने बताया कि जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि मानव सेवा और जनकल्याण के अवसर के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है। रक्तदान जैसे महापुण्य कार्य के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि युवा सामाजिक सरोकारों से जुड़ें तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

उन्होंने जिले के युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेकर मानवता की सेवा में अपना योगदान देने की अपील की। विमोचन में संजय वैष्णव, विकास सोनी, अंकित शर्मा, विकास पाठक, लोकेश माली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। आयोजकों ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी तथा रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों का सम्मान भी किया जाएगा।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड