जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों के सुधार पर जोर

खबर को शेयर करे :-

जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने 137 दुर्घटना संभावित स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश, ब्लैक स्पॉट पर स्थायी सुधार के लिए बनेगी कार्ययोजना

भीलवाड़ा। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधार तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न उपायों की समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिले में सड़क सुरक्षा के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर संयुक्त निरीक्षण करने तथा निरीक्षण के आधार पर 15 दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुविधायक कोठारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मानदेय बढ़ाने और विसंगति दूर करने का किया आग्रह

कुक कम हेल्पर का मानदेय 5 हजार करे सरकार

भीलवाड़ा 24 नवम्बर। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत कुक कम हेल्पर्स के मानदेय में वृद्धि कर न्यूनतम 5 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर वर्तमान मानदेय व्यवस्था पर पुनर्विचार करने तथा सम्मानजनक भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

विधायक कोठारी ने पत्र में बताया कि प्रदेश के विद्यालयों में पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना के अंतर्गत कार्यरत कुक कम हेल्पर्स को केंद्रांश एवं राज्यांश के तहत 600 रुपये और 400 रुपये सहित कुल 1000 रुपये तथा राज्य सरकार की ओर से 1467 रुपये अतिरिक्त मानदेय मिलाकर कुल 2467 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाता है। यह राशि वर्तमान परिस्थितियों में न्यूनतम दैनिक मजदूरी के मुकाबले भी बेहद कम है।

उन्होंने बताया कि आयुक्त मिड-डे मील के 19 जुलाई 2022 के निर्देशों के अनुसार जिन विद्यालयों में अन्नपूर्णा सहकारी समितियों एवं केंद्रीयकृत रसोईघरों के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जाता है, वहां कार्यरत कुक कम हेल्पर्स को निर्धारित मानदेय का केवल 50 प्रतिशत भुगतान किया जाता है। इसके चलते इन कर्मचारियों को लगभग 1230 रुपये प्रतिमाह ही मिल पाते हैं।

कोठारी ने विशेष रूप से भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास के लगभग 200 विद्यालयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन विद्यालयों में भोजन आपूर्ति संस्थाओं के माध्यम से होती है, लेकिन वहां कार्यरत कुक कम हेल्पर्स विद्यालय प्रारंभ होने से लेकर मध्याह्न भोजनावकाश के बाद तक अपनी सेवाएं देती हैं। भोजन वितरण एवं मिड-डे मील से जुड़े समस्त कार्यों की समाप्ति तक उन्हें विद्यालय में उपस्थित रहना पड़ता है। ऐसे में उनके लिए अन्य रोजगार करना भी संभव नहीं हो पाता।

विधायक कोठारी ने कहा कि समान कार्य और समान समय देने के बावजूद केवल भोजन आपूर्ति की व्यवस्था अलग होने के कारण कुक कम हेल्पर्स के मानदेय में इतनी बड़ी विसंगति न्यायोचित नहीं है। उनके श्रम और सेवाओं का उचित सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेशभर में कार्यरत कुक कम हेल्पर्स के मानदेय की दरों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए न्यूनतम 5 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया जाए तथा अन्नपूर्णा सहकारी समितियों एवं केंद्रीयकृत रसोईघरों से भोजन प्राप्त करने वाले विद्यालयों में कार्यरत हेल्पर्स को भी सम्मानजनक भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए जाएं।त करने को कहा।

बैठक में जिले के 137 दुर्घटना संभावित स्थलों पर सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता के लिए बैनर एवं पोस्टर लगाने, प्रधानमंत्री राहत योजना और गुड सेमेरिटन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर चिह्नित 23 ब्लैक स्पॉट और शहरी क्षेत्र के 9 ब्लैक स्पॉट पर स्थायी सुधार कार्य करवाने पर जोर दिया गया। सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारियों के आधार पर दुर्घटना स्थलों पर आवश्यक सुधार करवाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सेव लाइफ फाउंडेशन, नई दिल्ली के सदस्य श्री गौतम पठारे ने जिले में जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के तहत प्रस्तावित कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, 137 दुर्घटना संभावित स्थलों के चयन तथा इन स्थानों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी।

जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों की गठित समितियों को संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने, ई-डार पोर्टल पर दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों को समय-समय पर अपडेट करने तथा मार्गदर्शक पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्विस रोड से मुख्य सड़क पर आने वाले यातायात के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा।

इसके अलावा सभी विभागों के प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति, कार्यों के लिए कैलेंडर तैयार करने तथा सड़क सुरक्षा मित्र योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन करवाने के निर्देश दिए गए।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड