40 किलो 385 ग्राम डोडा चूरा जब्त, स्वीप्ट कार सहित आरोपी गिरफ्तार

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। थाना सदर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 किलो 385 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्वीप्ट कार को भी जब्त करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 27 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान आकोला चौराहे के पास एक संदिग्ध स्वीप्ट कार को रुकवाया गया था। कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में दो काले प्लास्टिक के कट्टे मिले। जांच करने पर दोनों कट्टों में डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर डोडा चूरा सहित कुल वजन 40 किलो 385 ग्राम निकला।

पुलिस ने कार चालक राधेश्याम पुत्र रामाराम सरगरा, उम्र 34 वर्ष, निवासी मेघवालों का बास, बीसलपुर, थाना डांगियावास, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी से डोडा चूरा रखने और परिवहन करने का लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थ और स्वीप्ट कार को जब्त कर लिया। मामले में अनुसंधान जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर राणा के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश आर्य के निर्देशन और वृत्ताधिकारी सदर अंजली सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में गठित टीम ने की। कार्रवाई में थाना सदर और डीएसटी की टीम शामिल रही।

खबर को शेयर करे :-