भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव 2026: 85 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, वार्डवार सूची जारी

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। नगर पालिका आम चुनाव-2026 को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 85 अभ्यर्थियों के नामांकन वापस लिए गए हैं। जारी सूची में सभी उम्मीदवार निर्दलीय हैं। नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवारों में कई वार्डों से एक से अधिक प्रत्याशी शामिल हैं।

जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर 1 से सबसे अधिक चार उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है। वहीं वार्ड 32, 33, 34, 40, 48, 50, 53 और 60 सहित कई वार्डों में भी एक से अधिक प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान से अपना नाम वापस लिया है।

किस वार्ड से कितने नाम वापस हुए?

वार्डनामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवार
1जावेद मोहम्मद, मोहम्मद रफीक, सत्यनारायण माली, रफीक मोहम्मद पठान
2दीपक गंधर्व, राकेश कुमार खोईवाल
3सरला देवी शर्मा, प्रेमशंकर आचार्य
4शंकर लाल जाट
5कविता गुर्जर, गंगा सुवालका
7मोनिका व्यास
13किशनलाल व्यास
14शरद व्यास
17महेंद्र कुमार बिश्नोई
18राजू गाडरी, प्रियंका गर्ग
19प्रेम सिंह बालेछा
21कैलाश सिंह रावत, प्रदीप नाथ चौहान
23नरेंद्र सिंह राठौड़
25गौतम मेघवंशी, भैरूलाल मारू
26अंबालाल ऑड, विजेंद्र पाल सिंह पुरावत
29दीपमाला शिशोदिया
32भरत सिंह चौहान, राम बाबू, इब्राहीम हुसैन, चेतन शर्मा
33कृष्णकांत नंदावत (किशन), राजेंद्र लोढ़ा, राहुल त्रिपाठी, दारा सिंह
34दिनेश कुमार माली, अशोक कुमार लाहोटी, प्रभात वर्मा
35जीतेंद्र माली, कैलाश चंद्र मूंदड़ा, योगेश माली
38कंचन देवी टेलर
40शाहिना बानु, रुखसाना बानू शेख, रोनक जहां, शहर बानू
41महेंद्रजीत कौर छाबड़ा, लता लालवानी
42राजेश कुमार सोनी, हेमल राठी
45कन्हैया लाल जटियानी, कुलदीप भाटी
46मुश्कान पठान, माफिया बानो
47कालूखान देशवाली, जमील पठान
48विद्या देवी कोली, विमला देवी, पुष्पा देवी
50मोहम्मद साबीर रंगरेज, मोहम्मद अकरम रंगरेज, हीना रंगरेज
53कमलेश खोईवाल, दीपक कुमार खोईवाल, ओम प्रकाश कोली, सुनील खोईवाल, सुरेश चंद खटीक, कैलाश चंद्र खटीक
54रमेश नागर, अमित वर्मा
55छोटू लाल कोली, गोरी शंकर कोली
57चंदा देवी
60राघव आचार्य, रेखा पुरी गोस्वामी, रमेश मूंदड़ा, सुशील कुमार शाह, भूपेंद्र कुमार ईनाणी
62सुमन पाराशर
63नरेंद्र चौधरी, मनमोज कंवर राठौड़
67माया तेली, संजू तेली
68विनोद कुमार शर्मा
69राजकुमार वर्मा, शारदा कुमारी आचार्य

चुनावी समीकरण पर असर

नामांकन वापसी के बाद अब संबंधित वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो गई है। खास तौर पर उन वार्डों में इसका असर देखने को मिल सकता है, जहां कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया है। अब मैदान में बचे उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होने जा रहा है।

खबर को शेयर करे :-