12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत अब 10 अक्टूबर को होगी

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के आम चुनावों को देखते हुए तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत की निर्धारित तिथि में बदलाव किया गया है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को किया जाना था। अब इसका आयोजन 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को किया जाएगा।

प्राधिकरण के निर्देशानुसार यह राष्ट्रीय लोक अदालत समस्त संबंधित न्यायालयों में आयोजित की जाएगी। तिथि परिवर्तन का निर्णय नगरीय निकायों के आम चुनावों के मद्देनजर लिया गया है।

खबर को शेयर करे :-