महिला सशक्तीकरण और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी
भीलवाड़ा। सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा में महिला मंडल को नई दिशा और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से श्रीमती सोनू सेन को सर्वसम्मति से महिला मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से श्रीमती शिमला पूजा एवं प्रिया सेन उपस्थित रहीं। संस्थान की संयोजिका श्रीमती शिमला ने नवनियुक्त अध्यक्ष सोनू सेन को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मंडल सामाजिक गतिविधियों, महिला सशक्तीकरण और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
संस्थान के सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि सोनू सेन के नेतृत्व में महिला मंडल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगा। साथ ही समाज की महिलाओं को एकजुट करने, उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए नए प्रयास किए जाएंगे।
संस्थान की ओर से नवनियुक्त अध्यक्ष के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया गया कि उनके मार्गदर्शन में महिला मंडल समाजसेवा और सामाजिक उत्थान के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।
इस अवसर पर सोनू सेन, दिनेश सेन, शिवराज, दीपक सेन, विशाल सेन, सुनील सेन, रोशन, रामप्रसाद सेन, ओम सेन (टुकरवाड़), संजय सेन तथा दिनेश सेन (रायला) सहित संस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
