37वीं राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में शिवम वैष्णव ने जीता स्वर्ण पदक

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। कोच अंकित नाथ योगी ने बताया कि विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वीं राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के खिलाड़ी शिवम वैष्णव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 के 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक 🥇 जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता महाराष्ट्र के नागपुर में 6 से 8 सितंबर तक आयोजित हुई।

शिवम वैष्णव कोच अंकित नाथ योगी के मार्गदर्शन में तांडव फाइट क्लब में वुशु का प्रशिक्षण ले रहा है। शिवम ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास किया, जिसके परिणामस्वरूप उसने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया।

अब शिवम वैष्णव विद्या भारती की ओर से SGFI जूनियर नेशनल टूर्नामेंट (अंडर-17) में भाग लेगा। यह प्रतियोगिता 14 से 18 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित होगी। शिवम की इस उपलब्धि और आगामी प्रतियोगिता को लेकर तांडव फाइट क्लब के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों में उत्साह है।

खबर को शेयर करे :-