कोटड़ी तहसील माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव निर्विरोध संपन्न, श्रेयांश पोरवाल बने अध्यक्ष

खबर को शेयर करे :-

अमित पोरवाल को मंत्री पद की जिम्मेदारी, बड़लियास में वरिष्ठजनों और युवाओं की मौजूदगी में हुआ निर्वाचन

भीलवाड़ा । जिले के कोटड़ी तहसील माहेश्वरी युवा संगठन में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बड़लियास में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। श्रेयांश पोरवाल बड़लियास को अध्यक्ष एवं अमित पोरवाल गेंदलिया को मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी राजेंद्र पोरवाल तथा सहायक चुनाव अधिकारी जगदीश कास्ट एवं रामकृष्ण पोरवाल ने चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न करवाई। नवगठित कार्यकारिणी में अंशुल बांगड़ गेता पारोली एवं विकास काबरा पारोली को उपाध्यक्ष तथा लिटिल काबरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं जिला प्रतिनिधि के रूप में अंशुल काबरा, नवरतन पोरवाल एवं राजेश काबरा को मनोनीत किया गया। निर्वाचन के दौरान तहसील क्षेत्र के युवा साथियों के साथ समाज के वरिष्ठजन भी उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड