महापौर ने किया छठे एकल विवाह समारोह के पोस्टर का विमोचन

खबर को शेयर करे :-

महापौर ने कहा—सामूहिक विवाह जरूरतमंद परिवारों के लिए सहयोग का माध्यम, फिजूलखर्ची रोकना भी सामाजिक सेवा

भीलवाड़ा। कोली समाज विकास ट्रस्ट, भीलवाड़ा की ओर से आयोजित होने वाले छठे एकल विवाह समारोह के पोस्टर का विमोचन नगर निगम महापौर जसवंत कंवर ने किया। इस दौरान महापौर एवं उनके पति भूपेंद्र राणावत का मारवाड़ी पगड़ी, शॉल और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। सोमवार होने के कारण उन्हें बढ़लेश्वर महादेव के शिवलिंग की तस्वीर भी भेंट की गई।

ट्रस्ट के सचिव मुरलीधर लोरवाडिया ने बताया कि छठा एकल विवाह समारोह 24 जनवरी 2027, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जोगनिया माता, कुवाड़ा रोड, भीलवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। समारोह में शामिल होने वाले वर-वधु के लिए पंजीकरण शुल्क 15,151 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रत्येक जोड़े के साथ 100 मेहमानों के शामिल होने की व्यवस्था रहेगी। समारोह के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना और विवाह समारोहों में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम कर सादगीपूर्ण विवाह को प्रोत्साहित करना है। ट्रस्ट की ओर से सामाजिक सहयोग और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से विवाह आयोजन को संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर महापौर जसवंत कंवर ने आयोजन को समाजहित की पहल बताते हुए कहा कि सामूहिक विवाह के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग मिलता है और विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्च को भी कम किया जा सकता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए समाज के लोगों से सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष ओम प्रकाश सुनारिया, राकेश, मोतीसिंह, मोतीलाल, महेंद्र कुमार, सोहनलाल, लक्ष्मीनारायण, अशोक, मोहनलाल, सोनू, सुनील एवं शंकरलाल सहित समाज के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं झलकारी बाई महिला मंडल की ओर से अंजना, अंतिमा, जानकी, मधु, राजेश्वरी, दुर्गा, संगीता, सुनीता, डोली और मुक्तेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

ट्रस्ट ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक विवाह योग्य जोड़ों का पंजीकरण करवाने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

खबर को शेयर करे :-