संतो के सानिध्य में 21 युगलो ने किया भूमि पूजन, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में महाध्वज की स्थापना

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा में 20 नवम्बर को होने वाले 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महोत्सव का विधिवत आगाज

भीलवाड़ा। धर्मनगरी भीलवाड़ा में 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह के माध्यम से सनातन भक्ति एवं श्रद्धा का नया इतिहास रचने जा रहे महामहोत्सव का विधिवत आगाज* नवनिर्वाचित महापौर जसवंत कवर, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, भूपेन्द्र सिंह राणावत, ऋतु शेखर शर्मा की उपस्थिति में गुरूवार को आयोजन स्थल आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर श्रद्धा एवं भक्ति से ओतप्रोत माहौल में भूमि पूजन एवं महाध्वज स्थापना के साथ हो गया।

संतों के सानिध्य में 21 युगलो ने भूमि पूजन किया तो भक्ति से ओतप्रोत माहौल में भगवान के जयकारों के साथ महाध्वज की स्थापना की गई।

श्री तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव समिति, श्री वल्लभ संकीर्तन सेवा समिति (संघ), सकल सनातन परिवार भीलवाड़ा एवं समस्त श्री चारभुजा पदयात्री संघ द्वारा होने वाले महामहोत्सव के लिए अभिजीत लग्न दोपहर 12.11 बजे मेडिसिटी ग्राउण्ड में महोत्सव के सूत्रधार श्रीविष्णु कृष्ण तनय महाराज एवं मुख्य आचार्य योगेन्द्र शर्मा वैदिक परम्पराओं के अनुसार 21 युगलो द्वारा भूमि पूजन अर्चन कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि की पूजा अर्चना के बाद आयोजन स्थल पर महाध्वज की स्थापना की गई।

इस दौरान सानिध्य प्रदान कर रहे महामंडलेश्वर हंसरामजी महाराज, महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज, महंत रामदास रामायणी, महंत संतदास, महंत श्रीलाल बाबा, कल्किराम योगी, पुजारी मुरारी पांडे, संत गोविंद दास, संत सीताराम दास आदि ने महोत्सव के एतिहासिक सफल होने की मंगलकामना की।

भूमि पूजन में शामिल होने वाले युगल में विनीत अग्रवाल, राधेश्याम चेचाणी, छगनलाल जैन, राजेन्द्र कचोलिया,एसएन गग्गड़, एसएन ईनाणी, कैलाश तोतला, मुकेश सेठिया, राजेन्द्र गंदोडिया, रमेश त्रिपाठी, गोविन्द भाटिया, रामपाल असावा, दिनेश विजयवर्गीय, मनोज शर्मा गोटेवाला, गणेशलाल गुप्ता, हेमराज टेलर, अशोक राठी, राजेन्द्र जांगिड़, राधेश्याम पोरवाल,पुरूषोत्तम काकानी, राहुल डाड, अशोक चाण्डक एवं कमलेश सोडानी दंपति शामिल थे।
*सूत्रधार विष्णु कृष्ण महाराज ने घोषणा करते हुए बताया कि *श्रीगढबोर भुजानाथ के संघ ब्याही जाने वाली श्री तुलसी जी के धर्म माता पिता बनने का सौभाग्य समिति के अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी शकुन्तला चैचाणी,* को एवं मामा मामी बनने का सौभाग्य समिति के संयोजक एसएन गगड चंद्रकांता गग्गड़ को प्राप्त हुआ।

महोत्सव के संयोजक एस.एन. गग्गड़ ने बताया कि भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना समारोह में आयोजन समिति के विनीत अग्रवाल, महिला संरक्षक मंजू पोखरना, मनोज शर्मा गोटेवाला भी मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र कचोलिया, छगनलाल जैन, सचिव हनुमान अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा, कार्यालय प्रभारी रजनीकांत आचार्य, सह सचिव परमेश्वर पाराशर, कुलदीप शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी हंसराज अठारिया, दिनेश विजयवर्गीय, नंदकिशोर, दुर्गालाल जोशी, संजय प्रताप सिंह पारीक, ओमप्रकाश मिश्रा,अनिल पारीक आदि ने संतों एवं अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक गग्गड़ ने बताया कि श्री तुलसीजी से विवाह करने के लिए राजाधिराज मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ की प्रथम भव्य एतिहासिक बारात का आगमन भीलवाड़ा में होगा। इस महामहोत्सव के आयोजन 17 नवम्बर से प्रारंभ हो जाएंगे। इस दौरान 17 से 19 नवम्बर तक दोपहर 12.30 से 4 बजे तक रूक्मिणी मंगल कथा का आयोजन होगी। भूमि पूजन एवं महाध्वज स्थापना के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आयोजन से जुड़ी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। सनातन संस्कृति के विराट भव्य स्वरूप को प्रदर्शित करने वाले इस महाआयोजन में श्री तुलसीजी के धर्म माता-पिता के रूप में सहभागी बनने के लिए पंजीयन कराने की अंतिम समय सीमा 20 अक्टूबर है। महोत्सव के सूत्रधार श्रीविष्णु कृष्ण तनय महाराज एवं आयोजन समिति ने भीलवाड़ा में पहली बार आए इस एतिहासिक स्वर्णिम अवसर से कोई वंचित नहीं रह जाए इसके लिए भक्तजनों से शीघ्र पंजीयन कराने का आग्रह किया है। विराट आयोजन को सफल बनाने में आयोजन सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूर्ण समर्पित भाव से सक्रिय भागीदारी निभा रहे है।

भूमि पूजन से पहले निकाली गई ध्वज की शोभायात्रा

भूमि पूजन से पूर्व इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर आजाद नगर से बालाजी की पूजा करके ध्वज को महोत्सव आयोजन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष छगन जैन के नेतृत्व में सैकड़ों भक्तजनों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मार्ग में कई जगह ध्वज का स्वागत किया गया, गाजे बाजे के साथ ध्वज मेडिसिटी ग्राउंड पहुंचा जहां विधिवत पूजन प्रारंभ हुआ।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड