सेन युवा एकता मंच 3.0 गरबा महोत्सव का शुभारंभ, प्रथम दिन मातृशक्ति का सम्मान

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। नवरात्रि के पावन अवसर पर सेन युवा एकता मंच, भीलवाड़ा की ओर से होटल हर्ष पैलेस में तीन दिवसीय सेन युवा एकता मंच 3.0 गरबा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आयोजन के प्रथम दिन महिला शक्ति को समर्पित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सेन समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सेन युवा एकता मंच के संरक्षक भेरूलाल सेन, महेंद्रगढ़ ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को एकजुट करना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना और समाज की मातृशक्ति को सुरक्षित एवं संस्कारमय वातावरण में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के युवाओं के बीच मेलजोल बढ़ाने के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता भी पैदा करते हैं।

मंच के अध्यक्ष सागर सेन सांगानेर ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन राजनीति, चिकित्सा, पुलिस, शिक्षा, पत्रकारिता और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभाओं में पार्षद मंजू देवी सेन, सुमन सेन, रिंकू सेन, अनुष्का (आशा जी), चंद्रकांता देवी सेन, सरोज सेन, निर्मला सेन, सुनीता सेन, वर्षा सेन, दुर्गा सेन, उर्मा सेन, द्रौपदी सेन, साधना, हेमलता, सुमन सेन और रेनू सेन सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

संस्थापक अध्यक्ष विकास सेन पांसल ने सेन समाज के सभी लोगों को गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि यह आयोजन पूरे सेन समाज को समर्पित है। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

संस्था प्रमुख महादेव सेन पांसल ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन गाजियाबाद से आ रहे प्रसिद्ध गायक अनुराग सेन की संगीतमय प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी। तीन दिवसीय इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड