भीलवाड़ा में आज निकलेगा शौर्य शक्ति संचलन, शाम 5 बजे मालियों के नोहरे से होगा प्रारंभ

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज, शनिवार 17 अक्टूबर को भीलवाड़ा में शौर्य शक्ति संचलन निकाला जाएगा। संचलन शाम 5 बजे नेहरू रोड स्थित मालियों के नोहरे से प्रारंभ होगा।

दुर्गा वाहिनी की महानगर सहसंयोजिका भारती आसवानी, अंबिका शर्मा और मातृशक्ति की विभाग संयोजिका गायत्री सोनी ने बताया कि संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। इसमें दुर्गा वाहिनी की बहनें तलवार वाहिनी, दंड वाहिनी और पताका वाहिनी के रूप में कतारबद्ध होकर घोष के साथ कदमताल करेंगी।

संचलन शहीद चौक, धान मंडी, बड़ा मंदिर, सराफा बाजार, हिंदू महासभा कार्यालय, भीमगंज थाना, सिंगल हॉस्पिटल, बजरंगी चौराहा, गांधी बाजार, महाराणा टॉकीज, माणिक्य नगर चौराहा, पटवा जी की गली, माली खेड़ा और ब्रज कोट के माताजी चौराहे से होते हुए वापस मालियों के नोहरे पहुंचेगा।

आयोजकों के अनुसार, शहर के प्रमुख मार्गों पर व्यापारियों और प्रबुद्धजनों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की राजस्थान क्षेत्रीय संयोजिका लता पडिया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी।

संचलन के समापन के बाद सामूहिक संगत एवं पंगत भोजन का आयोजन भी होगा। आयोजन को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क किया जा रहा है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड