अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में 20 जून को होगा विशेष योग कार्यक्रम

खबर को शेयर करे :-

जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में आयोजित होगा योग सत्र, कार्यकर्ताओं से सहभागिता का आह्वान

भीलवाड़ा, 18 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर 20 जून को प्रातः 7 बजे विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में किया जाएगा, जिसमें शहर के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

भाजपा जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि योग कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं एवं आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ताओं से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है।

प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक वैज्ञानिक पद्धति है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाए। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।

भाजपा संगठन ने योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड