सेन युवा एकता मंच राजस्थान का तीन दिवसीय गरबा महोत्सव भव्यता के साथ सम्पन्न, 271 कन्याओं का पूजन और महिला शक्ति का सम्मान रहा मुख्य आकर्षण

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा सेन युवा एकता मंच राजस्थान के तत्वावधान में होटल हर्ष पैलेस, ओल्ड आरटीओ रोड, गांधी नगर, भीलवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेन समाज का तीन दिवसीय गरबा महोत्सव 3.0 हर्षोल्लास, उत्साह और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान गरबा-डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों, महिला प्रतिभाओं के सम्मान, गायक अनुराग सेन की लाइव प्रस्तुति, 271 कन्याओं के पूजन एवं भोजन प्रसादी तथा शस्त्र पूजन ने विशेष आकर्षण पैदा किया।

महोत्सव में सेन समाज के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजनों और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे समाजबंधुओं ने गरबा और डांडिया की धुनों पर नृत्य कर सांस्कृतिक विरासत का परिचय दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सहयोग, संस्कार, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना रहा मंच के संरक्षक भेरू लाल सेन महेंद्रगढ़ ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन 15 अक्टूबर को ‘एक शाम महिला शक्ति के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया इसके तहत समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों एवं सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित किया गया कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश दिया गया महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पहले दिन के आयोजन को विशेष बना दिया मंच के जिलाध्यक्ष सागर सेन ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन 16 अक्टूबर को समाज के गणमान्य नागरिकों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया।

इस दौरान गाजियाबाद से आए गायक अनुराग सेन की लाइव प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही उनकी प्रस्तुतियों ने आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। संगीत की धुनों पर युवाओं, महिलाओं और परिवारों ने गरबा-डांडिया में भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी मेलजोल और सहयोग को बढ़ावा देते हैं संस्था प्रभारी महादेव सेन पांसल ने बताया कि 17 अक्टूबर की सुबह सेन युवा एकता मंच की ओर से 271 कन्याओं का पूजन एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में कन्याओं का पूजन कर मातृशक्ति के सम्मान, सेवा, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता निभाई।

आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों से जोड़ने और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया मंच के संस्थापक विकास सेन पांसल ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन शाम को आरती के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत मेवाड़ा के करकमलों से शस्त्र पूजन किया गया धार्मिक आस्था और पारंपरिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न इस कार्यक्रम ने महोत्सव के समापन को विशेष गरिमा प्रदान की शस्त्र पूजन के माध्यम से भारतीय परंपराओं, साहस, कर्तव्य और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया महोत्सव के समापन समारोह में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों सहित अन्य स्थानों से आए समाज के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें बाड़मेर से श्री नेमीचंद्र सेन महामर, जोधपुर से किशन फौजी कपूरिया, सवाई सा बनमेरु एवं उनकी टीम, SPL के संस्थापक गजेंद्र सेन, ओमप्रकाश सेन ठेकेदार, प्रेम सेन विजयनगर, सत्यनारायण सेन विजयनगर, जानकी लाल सेन देवगढ़, नारायण सेन आरणी तथा दिनेश सेन आसींद सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे अतिथियों की सहभागिता ने आयोजन को व्यापक सामाजिक स्वरूप प्रदान किया।

तीनों दिन समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी परिचय, संवाद और सामाजिक संपर्क को मजबूत किया कार्यक्रम के दौरान नरेश सईवाल ने लगातार तीनों दिन मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई इस अवसर पर उनके 801वें मंच संचालन का भी उल्लेख किया गया, जो आयोजन की विशेष उपलब्धियों में शामिल रहा।

मंच संचालन के माध्यम से कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया गया सेन युवा एकता मंच राजस्थान के पदाधिकारियों दीपक सेन लाखोला, गौतम सेन महेंद्रगढ़, शेंकी सेन करेड़ा, शम्भू गुण्दली, सोनू ऊंचा, सनी टाटगढ़, सुनील गुलमंडी, महावीर सालरा, यश रमाविहार, सर्वेश कालियास, लक्की शास्त्रीनगर, अविनाश 100 फीट, दिनेश पुर, शिवराज बुढ़, प्रवीण भीलवाड़ा, राजकुमार धुवाला, विश्वास आजादनगर, रवि गांधीनगर, प्रदीप लुलास, ईश्वर करेड़ा एवं गोपाल पांसल सहित सभी कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, भामाशाहों, कलाकारों, मातृशक्ति, युवाओं और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया आयोजकों ने कहा कि समाज के लोगों का अपार स्नेह, सहयोग और सहभागिता ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है मंच की ओर से भविष्य में भी सामाजिक एकता, युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने, महिला सम्मान, सांस्कृतिक संरक्षण और समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया सेन युवा एकता मंच राजस्थान का तीन दिवसीय गरबा महोत्सव 3.0 केवल सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने, नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने, महिला शक्ति को सम्मान देने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम भी बना आयोजन ने यह संदेश दिया कि सामूहिक सहभागिता, सहयोग और संस्कारों के माध्यम से समाज को नई दिशा दी जा सकती है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड