भीलवाड़ा। विजयादशमी एवं दशहरा पर्व के अवसर पर श्री महावीर व्यायाम शाला (अखाड़ा), कोली समाज भीलवाड़ा की ओर से मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को रात्रि 8:15 बजे शस्त्र पूजन एवं आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री महावीर व्यायाम शाला प्रांगण, पंचायत भवन, कोली मोहल्ला, भीलवाड़ा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन उस्ताद बुद्धि प्रकाश बछापरिया के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अखाड़े की पारंपरिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए शस्त्र पूजन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भगवान हनुमान की महाआरती कर महाप्रसाद का भोग लगाया।
सचिव मुरलीधर लोरवाडिया ने बताया कि
विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, वीरता, साहस और धर्म की रक्षा के संकल्प को दर्शाता है। अखाड़े की परंपराओं के माध्यम से युवाओं में शारीरिक व्यायाम, अनुशासन, आत्मरक्षा और संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष ओम प्रकाश सुनारिया मोती सिंह मंडिया सहित महावीर व्यायाम शाला के पहलवान फतेह लाल पहलवान, खेमचंद, मोहनलाल, सत्यनारायण, देवी लाल, पवन, जसवंत, सुनील, सोनू, लक्ष्मण, सुरेश, उदयलाल, विजय, मोती लाल आमेरियाभारत सहित अखाड़े के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
