भीलवाड़ा में 25 अक्टूबर को होगा डेविल फिट एक्सपो-2026, 2.50 लाख रुपये के पुरस्कार दांव पर

खबर को शेयर करे :-

इंडिया व मिस्टर भीलवाड़ा खिताब के लिए होगा कड़ा मुकाबला

भीलवाड़ा। शहर के सुखाड़िया स्टेडियम में 25 अक्टूबर को डेविल फिट एक्सपो-2026 का आयोजन होगा। मिस्टर ओलंपिया खिलाड़ी एवं नेशनल बॉडीबिल्डर मोहम्मद अकरम खान (डेविल अक्की) के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस एक्सपो में मिस्टर नॉर्थ इंडिया और मिस्टर भीलवाड़ा बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को कुल 2.50 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।

आयोजन का उद्देश्य राजस्थान में फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में राजस्थान सहित दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हैदराबाद से करीब 500 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। अब तक लगभग 150 खिलाड़ियों का पंजीयन हो चुका है।

एक्सपो में मेंस बॉडीबिल्डिंग, क्लासिक फिजिक, मेंस फिजिक, महिला बॉडीबिल्डिंग, डेनिम कैटेगरी और फ्रेशर्स बॉडीबिल्डिंग सहित विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले होंगे। इसके अलावा डेडलिफ्ट चैंपियनशिप और आर्म रेसलिंग (पंजा) प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

आयोजन के संस्थापक मोहम्मद अकरम खान हरि सेवा रोड स्थित त्रिमूर्ति कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर एमपीएस जिम का संचालन करते हैं। फिटनेस क्षेत्र में अपने अनुभव के माध्यम से उनका प्रयास भीलवाड़ा को बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

आयोजन को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में दीपिका ओझा, महेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ लोढ़ा, महबूब खान और गिरीश गारू सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड