भीलवाड़ा ।अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की इंडिया हेल्थ लाइन की जिला कार्यकारिणी के गठन एवं घोषणा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के हिंदू हेल्थ लाइन प्रदेश महामंत्री व जिला अध्यक्ष गोपाल साहू, जिला महामंत्री रामदेव बैरवा एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रितेश गुर्जर के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन के विस्तार, समाजसेवा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान इंडिया हेल्थ लाइन की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें त्रिलोक वर्मा को इंडिया हेल्थ लाइन इकाई का भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष बनाया गया तथा कार्यकारिणी में
हेमंत सिंह जिला महामंत्री,अनिल पारीक – जिला मंत्री,
सुरेश कुमार योगी जिला उपाध्यक्ष,
देवेश त्यागी जिला उपाध्यक्ष तथा
पूरणमल को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया ।
राम लक्ष्मण तेली को राष्ट्रीय व्यापार परिषद् का जिला महामंत्री बनाया ।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
सभी वरिष्ठ पदाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई कार्यकारिणी के गठन से इंडिया हेल्थ लाइन के कार्यों को नई गति मिलेगी और समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद् जिला उपाध्यक्ष धनराज बैरवा, राष्ट्रीय व्यापार परिषद् जिला अध्यक्ष विमल सिंह चौहान इंडिया हेल्थ लाइन महेंद्र सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
