भवानी शंकर दुदानी को मिली प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में भीलवाड़ा निवासी समाजसेवी भवानी शंकर दुदानी को राजस्थान दक्षिणी पश्चिमी प्रान्त का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसन्त कुमार मित्तल के निर्देश पर राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल द्वारा की गई।

राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया कि सामाजिक क्षेत्र में वर्षों से समर्पित भाव से कार्य कर रहे समाजसेवी भवानी शंकर दुदानी को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपे जाने से संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने में सहयोग मिलेगा।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन अग्रवाल समाज के विभिन्न सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ महिला एवं युवा वर्ग से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय है। दुदानी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भीलवाड़ा सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दुदानी से संगठन के सामाजिक कार्यों को और गति देने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने की अपेक्षा जताई गई है।

खबर को शेयर करे :-