दीपावली पर गौ माता के प्रति जगाई श्रद्धा, विधायक कोठारी ने स्वदेशी अपनाने का भी दिया संदेश, घर-घर पहुंचाए लक्ष्मी पूजन पाठे

खबर को शेयर करे :-

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चला वितरण अभियान

भीलवाड़ा। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां बांटने का अवसर नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और गौ संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने का भी पर्व है। इसी भावना के साथ राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत भीलवाड़ा में ‘एक दीपक गौ माता के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से घर-घर तक गौ माता के प्रति श्रद्धा, सेवा और संरक्षण का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

इसी क्रम में अभियान के जिला समन्वयक एवं विधायक अशोक कुमार कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम महापौर जसवंत कंवर एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी के विशिष्ट आतिथ्य में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों और श्रद्धालुओं को लक्ष्मी पूजन पाठे वितरित किए गए।

विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कहा कि जहां गाय है, वहां राम हैं। गौ माता की सेवा और पूजा से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उन्होंने नागरिकों से दीपावली पर अपने घर में एक दीपक गौ माता के नाम प्रज्वलित करने तथा गोमय से गोवर्धन बनाकर पारंपरिक विधि-विधान से गोवर्धन पूजा करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा, सुरक्षा और सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। दीपावली पर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए ‘लोकल फॉर वोकल’ अपनाने तथा स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की भी अपील की। इससे स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों और घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।

मंदिरों से अस्पतालों तक पहुंचा अभियान

राजस्थान गौशाला समिति के अध्यक्ष गोपाल बांगड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के जिला समन्वयक सुनील जागेटिया, संभाग प्रभारी नंदकिशोर साहू एवं जिला प्रभारी जगदीश तेली के मार्गदर्शन में जिला संत लालजी महाराज के निर्देशन में लक्ष्मी पूजन पाठा वितरण अभियान चलाया जा रहा है।

पंचमुखी दरबार में परम पूज्य महंत लक्ष्मण दास त्यागी के सानिध्य में दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं को लक्ष्मी पूजन पाठे वितरित किए गए। वहीं सिम्स हॉस्पिटल में डॉ. कीर्ति, डॉ. हरीश मारू, डॉ. सुरेश भदादा, डॉ. डी.एल. कास्ट एवं संचालक कमलकांत सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को पाठे भेंट किए गए।

विभिन्न कॉलोनियों में नागरिकों ने निभाई सहभागिता

अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं लघु उद्योग भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रविन्द्र जाजू तथा राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहक एवं वनवासी कल्याण परिषद से जुड़ी मनीषा जाजू के सानिध्य में किरण वैष्णव एवं मंजू वैष्णव ने वितरण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

श्रीबाग कॉलोनी स्थित कालिका माता मंदिर में अनिल आचार्य, दिनेश मेहता, राजकुमार शर्मा, महेश शर्मा, सुभाष चौधरी, गजेन्द्र सिंह, राजेश, राधा देवी, किरण पारीक, हिमांशी नांगला, पिंकी अग्रवाल एवं दिव्या पारीक सहित श्रद्धालुओं ने लक्ष्मी पूजन पाठे प्राप्त किए।

कुमुद विहार में पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू के सानिध्य में सुशीला जाजू, प्रसूता जाजू, आराध्या जाजू, अमित जाजू एवं राजू ने वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया।

इसी प्रकार शास्त्री नगर में समाजसेवी गजानंद बजाज, नवरत्न बजाज, पूजा बजाज, वसुंधरा चौहान, रमेश सोनी, बसंती देवी सोनी, सुनीता सोनी, चिराग सोनी एवं कालूराम प्रजापत ने नागरिकों को लक्ष्मी पूजन पाठे वितरित किए।

सनातन परंपरा और स्वदेशी का दिया संदेश

कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह राठौड़, पार्षद दिनेश सुथार, पार्षद प्रतिनिधि कमल कोठारी, भगत सेन, बादल सिंह, हिमांशु शुक्ला, विनोद मीणा, जोगिंदर सिंह, रचित रांका, एडवोकेट अर्पित कोठारी, संजय राठी, पवन लोढ़ा, गीरेंद्र मिश्रा, प्रिंस जैन एवं अजय पाराशर सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

विधायक कार्यालय प्रभारी बाबूलाल टाक ने बताया कि अभियान के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली के अवसर पर गौ माता के प्रति श्रद्धा एवं सेवा भाव जागृत करने के साथ सनातन परंपराओं, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। अभियान में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड